✅ केशब चन्द्र सेन पुण्यतिथि💥💥
केशब चन्द्र सेन पुण्यतिथि
केशब चन्द्र सेन का जन्म 19 नवम्बर, 1838 को कलकत्ता में हुआ।
1858ई. में केशब चन्द्र सेन द्वारा ‘ब्रह्म समाज’ की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात देबेन्द्रनाथ टैगोर ने उन्हें ‘ब्रह्म समाज’ का आचार्य नियुक्त किया।
वाक्पटु केशब चन्द्र सेन ने इस आंदोलन को लोकप्रिय बना दिया परन्तु उनकी अतिशय उदारता ने ब्रह्म समाज को हिन्दू धर्म सुधार आंदोलन से इतर नवीन धर्म सुधार आंदोलन बना दिया। अत: 1865ई. (RBSE12th-1867 ई.) में केशब चन्द्र सेन को ब्रह्म समाज से निकाल दिया गया।
केशब चन्द्र सेन ने ‘भारतीय ब्रह्म समाज’ का गठन किया तथा देवेन्द्रनाथ टैगोर का ब्रह्म समाज ‘आदि ब्रह्म समाज’ कहलाया।
1872ई. में केशब चन्द्र सेन के प्रयासों से ‘नेटिव मैरिज एक्ट’ पारित हुआ जिसमें विवाह योग्य न्यूनतम आयु लड़का और लड़की की क्रमश: 18 व 14 वर्ष तय की गई।
कालान्तर में सेन ने अपनी अल्पायु पुत्री का विवाह कूच बिहार के राजा के साथ कर दिया था।
केशब चंद्र सेन के परामर्श पर दयानन्द सरस्वती ने अपने विचारों को संस्कृत के स्थान पर हिंदी में व्यक्त करना प्रारम्भ किया।
8 जनवरी, 1884 को केशब चन्द्र सेन का देहांत हो गया।
💥💥😍😍😍😍😍😍💥💥💥💥💥💥😍
Teach by vishal " एक Official यूट्यूब चैनल है, जो आईटीआई आधारित परीक्षाओं के क्षेत्र में मुफ्त शिक्षा के प्रसार के लिए बनाया गया है। अपने चैनल का समर्थन करें और इसे Share करना न भूलें। यह चैनल ITI Exams को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, यहा आपको सभी ITI TECHNICIAN की क्लासेज बिल्कुल Free में मिलेगी
#computer
#DRDO computer class
#drdo
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें